ताजा खबर

दरभंगा में नाबालिग़ की बलात्कार के बाद हत्या पर प्रदर्शन, पुलिस ने क्या बताया?
09-Feb-2026 8:50 AM
दरभंगा में नाबालिग़ की बलात्कार के बाद हत्या पर प्रदर्शन, पुलिस ने क्या बताया?

बिहार के दरभंगा में एक नाबालिग़ बच्ची के बलात्कार और हत्या के बाद लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया है.

पुलिस के मुताबिक़ उन्हें बलात्कार के बारे में सूचना रात क़रीब डेढ़ बजे मिली थी.

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इस मामले पर बयान दिया है.

उन्होंने बताया, “हमने अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया. उसने पूछताछ में अपना अपराध क़बूल भी कर लिया है. लोग मांग कर रहे थे हम अभियुक्त को उन्हें सौंप दें, जो क़ानूनन नहीं हो सकता. इसी बात पर लोगों ने हंगामा किया और थोड़ी-बहुत पत्थरबाज़ी भी हुई. हमने लोगों को समझा दिया है. अब हालात शांतिपूर्ण हैं.”

एसएसपी के मुताबिक़ इस हंगामे के बाद कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

दरभंगा में हुई इस घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "बिहार के दरभंगा में 6 साल की नाबालिग़ बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद नृशंस हत्या कर दी गई है.”

“बिहार में पीड़ितों और गरीबों की कहीं कोई सुनने वाला नहीं. पुलिस की रिकॉर्डतोड़ नाकामयाबी, कम कन्विक्शन दर और ज्वलंत घटनाओं पर मुख्यमंत्री की अनभिज्ञता के चलते जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट