ताजा खबर

दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार में तीन शव मिले, इनमें दो पुरुष और एक महिला
09-Feb-2026 8:52 AM
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार में तीन शव मिले, इनमें दो पुरुष और एक महिला

दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार में तीन शव मिले. दिल्ली पुलिस के अनुसार, शवों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, शुरुआती जांच से लगता है कि यह आत्महत्या का मामला है.

डीसीपी आउटर दिल्ली सचिन शर्मा ने कहा, "हमें फ़ोन आया कि एक कार में कुछ लोगों की मौत हो सकती है. जब हम पहुंचे, तो कार में तीन लोग मृत मिले."

"मृतकों की पहचान हो चुकी है. इनमें दो पुरुष और एक महिला हैं. अब तक कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट