ताजा खबर

राष्ट्रपति के बस्तर आगमन से-सांस्कृतिक गतिविधियों को मिली नई दिशा- साहू
08-Feb-2026 12:11 PM
राष्ट्रपति के बस्तर आगमन से-सांस्कृतिक गतिविधियों को मिली नई दिशा- साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 8 फरवरी। राष्ट्रपति के बस्तर आगमन के अवसर पर आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने उनका अभिनंदन करते हुए हार्दिक स्वागत और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति से पूरा बस्तर क्षेत्र सम्मानित हुआ है और इससे क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिली।

साहू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन से बस्तर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान मिलेगी।  

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संस्कृति प्रभावशाली रूप में सामने आ रही है। इस महोत्सव में जनजातीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, औषधीय ज्ञान, चित्रकला, वेशभूषा, आभूषण और लोकजीवन की विविध झलकियां देखने को मिलती हैं, जो बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप से प्रस्तुत करती हैं।


अन्य पोस्ट