ताजा खबर

बैरन बाजार में कान काटने वाले 4 हमलावर गिरफ्तार
07-Feb-2026 11:13 PM
बैरन बाजार में कान काटने वाले 4 हमलावर गिरफ्तार

रायपुर, 7 फरवरी। शुक्रवार को बैरनबाजार में हुई चाकूबाजी में 4 शातिर आऱोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें मोहम्मद आदिल रजा उर्फ हरा सोनू,  मोहम्मद अदनान, सागर नगरारे,उबैद रजा उर्फ इल्ला शामिल हैं। आरोपी हरा सोनू ने इलाके में गांजे की बिक्री की प्रतिस्पर्धा के चलते आदिल इनायत को चाकू मारा था । इस हमले में इनायत का कान काट कर गले में भी गहरा घाव किया था।आरोपी हरा सोनू गांजा तस्कर मुकेश बनिया गैंग का सदस्य है। हमले में इस्तेमाल 01 चाकू,04 मोटर साइकिल जब्त किए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ हाफ मर्डर (हत्या का प्रयास) का मामला दर्ज किया था।


अन्य पोस्ट