ताजा खबर

वाहन से टक्कर, बाइक सवार 5 में तीन की मौत
07-Feb-2026 8:57 PM
वाहन से टक्कर, बाइक सवार 5 में तीन की मौत

मृतकों में 2 बच्चे, दो नाबालिग जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 7 फरवरी। राजनांदगांव से करीब 20 किमी दूर फूलझर गाँव के पास आज शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक में सवार में से तीन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल है। यह घटना उस वक्त हुई जब एक माजदा वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। घटना आज शाम 4.00 बजे की है। वही हादसे में दो मासूम घायल हुए है, जिनका दुर्ग के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के थनोद के रहने वाले युवक सूरज यादव (24 साल) एक मोटरसाइकिल में कम उम्र के चार बच्चों के साथ मड़ई घूमने के बाद जराही गाँव जा रहा था। इसी बीच फुलझर के पास धनांश स्टील कारखाना के पास माजदा वाहन से उसकी बाई की टक्कर हो गई। घटना में सूरज यादव, राहुल यादव (11 वर्ष) व इशान यादव (8 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि दो बालको को घायल हालत में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।


अन्य पोस्ट