ताजा खबर

नक्सल उन्मूलन अभियान पर मंथन
07-Feb-2026 11:12 PM
नक्सल उन्मूलन अभियान पर मंथन

अमित शाह की आला अफसरों संग बैठक

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर,7 फरवरी।
नक्सलवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार की रात उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में 31 मार्च से पहले बस्तर से नक्सलियों के खात्मे की रणनीति पर मंथन किया गया।

सूत्रों के मुताबिक नवा रायपुर में एक होटल में उच्च स्तरीय बैठक में बस्तर में नक्सलियों की मौजूदगी को सुरक्षा बलों के आला अफसरों ने प्रेजेंटेशन दिया।
यह बताया गया कि राजनांदगांव,मोहला-मानपुर सहित कई जिले नक्सल मुक्त हो चुके हैं। हफ्ते भर में सौ से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह कहा गया कि आत्मसमर्पण का क्रम जारी है। करीब 2 सौ के आसपास ही नक्सली बाकी रह गए हैं। इनमें से कुछ जल्द ही आत्मसमर्पण कर देंगे। बैठक में प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय के अफसरों के साथ ही आईबी, सीआरपीएफ और और राज्य पुलिस के आला अफसर भी थे।


अन्य पोस्ट