ताजा खबर
कल नक्सलवाद पर छह घंटे की मैराथन बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे। वे अपने निर्धारित समय से करीब पौन घंटे पहले ही रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत अन्य मंत्री, सांसद, विधायकों ने शाह का स्वागत किया। वे एयरपोर्ट से सीधे नवा रायपुर के निजी होटल रवाना हो गए। जहां उन्होंने सीएम, और गृहमंत्री के साथ औपचारिक बैठक की।
शाह कल 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल बैठक लेंगे। इसके बाद ‘शिफ्टिंग द लेंस’ थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे।
9 फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।सुबह 11 बजे विशेष विमान से दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। और दोपहर 12.05 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। शाम 4.20 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे


