ताजा खबर
एएसपी विजिलेंस होंगी पूजा तिवारी
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी । रविशंकर विश्वविद्यालय उप डाकघर में बचत घोटाले की जांच विभाग में पूरी सघनता से चल रही है। अब तक हुई जांच के हवाले से विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गड़बड़ी करोड़ों रुपए तक जा पहुंची है। वे 20 करोड़ का आंकड़ा बता रहे हैं। इस बीच विभाग में खबर है कि अनिल पांडे मामले में हुए आदेश ने इस घोटाले से प्रभावित अन्य लोगों ने भी उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर करने की तैयारी कर दी है।
राज्य उपभोक्ता आयोग के फैसले के बाद विभाग में मचे हड़कंप के बाद विजिलेंस अधिकारी को बदल दिया गया है।
आयोग ने पिछले सप्ताह विभाग को 1.91 करोड़ रुपए भुगतान का आदेश दिया था। इसके बाद ही पीएमजी अजय सिंह चौहान ने संभागीय और परिमंडलर कार्यालय में सघन जांच की । इसके बाद उन्होंने परिमंडल कार्यालय में नए विजिलेंस अधिकारी की नियुक्ति की है। प्रधान डाकघर में वरिष्ठ पोस्ट मास्टर पूजा तिवारी को एएसपी विजिलेंस नियुक्त किया है। अब तक पदस्थ श्री पटेल की स्थिति स्पष्ट नहीं है।साथ ही श्रीमती तिवारी की जगह भी प्रधान डाकघर में नई नियुक्ति नहीं की गई है।


