ताजा खबर
अंडर-19 वर्ल्ड कप: विराट कोहली और गौतम गंभीर ने भारत की जीत पर ये कहा
07-Feb-2026 9:30 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारतीय टीम के अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर क्रिकेटर विराट कोहली ने टीम को बधाई दी है.
विराट कोहली ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अंडर-19 भारतीय टीम को एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. एज ग्रुप क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा जारी है. शाबाश पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ."
टीम की इस जीत पर पूर्व क्रिकेटर और अब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी बधाई दी है.
गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, “हमें आप पर गर्व है. आपका उज्ज्वल भविष्य है.”
भारतीय टीम ने मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 412 रन की बड़ी चुनौती रखी थी. इंग्लैंड की टीम 311 रनों पर ऑल आउट हो गई. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


