ताजा खबर

दूसरों के कागजात पर 3.84 लाख का लोन अपने नाम ट्रांसफर किया, मामला दर्ज
07-Feb-2026 9:28 AM
दूसरों के  कागजात पर 3.84 लाख का लोन अपने नाम ट्रांसफर किया, मामला दर्ज

रायपुर, 7 फ़रवरी। दूसरों के कागजात पर 3.84 लाख का लोन अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर ट्रांसफर करने वाले कै खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 मौदहापारा पुलिस के अनुसार भीमनगर आजाद चौक निवासी दौलत कुशवाहा ने किश पवार के खिलाफ शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई। किश ने 5-28 नवंबर के बीच उसे और रिश्तेदारों को लोन दिलाने कागजात लिया। उनके जरिए 3.84 लाख का लोन लिया और दौलत कुशवाहा को जानकारी दिए बगैर वह रकम अपने और अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर लिया। बैंक से दौलत और रिश्तेदारों को नोटिस मिलने पर इसकी भनक लगी। पुलिस धारा 318-4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट