ताजा खबर

पीएम की कटिंग सोने की कैंची से करने की इच्छा रखने वाला लोकेश फिर गिरफ्तार
06-Feb-2026 11:19 PM
पीएम की कटिंग सोने की कैंची से करने की इच्छा रखने वाला लोकेश फिर गिरफ्तार

प्रदेश देश में घूम घूमकर पूर्व में 619 किलो सोने के जेवर चोरी कर चुका था 
 
रायपुर, 6 फरवरी। देश भर में घूम - घूम कर चोरियां करने वाला कवर्धा नकबजन लोकेश श्रीवास को गिरफ्तार किया गया है। वह पूर्व में आंध्रप्रदेश (विजयनगरम में 06 किलो, उडी प्रदेश देश में घूम घूमकर पूर्व में 619 किलो सोने के जेवर चोरी कर चुका था 
 
रायपुर, 6 फरवरी।  सा (500 ग्राम , दिल्ली 18.5 किलोग्राम सोने के आभूषण सहित छ.ग. के राजनांदगांव, कबीरधाम, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर के ज्वेलरी शॉप/कपड़ा दुकानों में  चोरियां कर चुका था ।
 
बिलासपुर जेल से छूटते ही अगले दिन रायपुर के थाना सिविल लाइन एवं मौदहापारा  के कुल 04 दुकानों के छत को तोड़कर चोरी कर चुका था।
उसने चोरी की अन्य दर्जनभर घटनाएं करना स्वीकार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसकी इच्छा है कि सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटूं।इसी के लिए वह सोने की चोरी करता रहा।
 
पुलिस का दावा है कि हजारों सीसीटीव्ही कैमरों की छानबीन के बाद आरोपी को चिन्हित किया गया।
शिव कुमार वर्मा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लब-डब नामक कपड़े की दुकान, माता गैराज के पास पंडरी, सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित है।  31 जनवरी से 01 फरवरी की दरम्यानी रात दुकान का छप्पर तोड़कर घुसे चोर ने गल्ले से लगभग 2,75,000/- रूपये नगद  चोरी की थी।इसी दौरान पास की नोवा फर्नीचर दुकान से लगभग 1,40,000/- रूपये तथा डिजाइनर सेनिटेशन एवं हार्डवेयर दुकान से लगभग 2,85,000/- की नगदी भी छप्पर तोड़कर चोरी की गई। इस प्रकार  तीन दुकानों से कुल 7,00,000/- नगदी रकम चोरी की।
 इस  रिपोर्ट पर  सिविल लाईन पुलिस धारा 331(4), 305 दर्ज चोरों की तलाश कर रही थी।
 
तरीका वारदात के आधार पर यह प्रतीत हो रहा था कि तीनों चोरी की घटनाओं को एक ही आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया है। इसके फलस्वरूप टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया तथा मुखबिर सक्रिय किया गया। साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए।
 
और आरोपी की पहचान शातिर चोर लोकेश श्रीवास के रूप में हुई।
 
 उसे पकड़ कड़ाई से पूछताछ में लोकेश श्रीवास ने चोरियां स्वीकार किया ।
 
उसने मौदहापारा  के.के.रोड़ गली नंबर 02 स्थित जया आटो मोबाईल दुकान की छत को तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी करना भी बताया ।
 
उसे  गिरफ्तार कर चोरी के नगद  79,500/- रूपये 2 मोबाईल फोन  जप्त किए गए। लोकेश के चर्चित मामलों में आंध्र प्रदेश के विजयनगर स्थित ज्वेलरी की दुकान से छह किलो सोना चुराया। उड़ीसा में ज्वेलरी शॉप से 500 ग्राम सोने के जेवरात, राजनांदगांव के गंडई से सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर, दुर्ग के पारख ज्वेलर्स से लगभग चार करोड रुपए के हीरे, सोने- चांदी के जेवर, दुर्ग स्थित बजाज शोरूम से नौ लाख की चोरी जैसे मामले शामिल रहा हैं। 
लोकेश श्रीवास प्रदेश सहित भारत के अन्य राज्यों में अब तक चोरी की 2 दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।  
   
 गिरफ्तार आरोपी - लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू  35  कैलाश नगर विवेकानंद स्कुल के पास  कोतवाली कवर्धा ।

अन्य पोस्ट