ताजा खबर
रायपुर, 6 फरवरी। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के आयोजकों ने इंद्रावती भवन स्थित ऑडिटोरियम में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर विजेताओं का सम्मान किया। आईएएस राहुल देव क्रिकेट के साथ पारंपरिक खेलों को भी एनपीएल प्रतियोगिता में शामिल किया जाए। चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच परस्पर समन्वय स्थापित करने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।
अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने सलाह देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने उम्र के अनुसार ही खेल का चयन करना चाहिए।
अध्यक्षता कर रहे एनपीएल के संयोजक कमल वर्मा ने आयोजन के उद्देश्य को विस्तार से रखा। समारोह के दौरान टूर्नामेंट के सह संयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने आयोजन के संबंध में कार्यकारियों के योगदान को सराहा।
समारोह में अतिथियों ने नवा रायपुर प्रीमियर लीग के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) के विजेता वन विभाग एवं उपविजेता रायपुर विकास प्राधिकरण के खिलाड़ियों को एनपीएल ट्रॉफी प्रदान की। पुरुष सिंगल बैडमिंटन के विजेता ऊर्जा विभाग के हितेंद्र मार्कण्डेय और उपविजेता नगरीय प्रशासन विभाग के महेश्वर परिदा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष डबल्स फाइनल में विजेता अतुल चंद्राकर पंचायत विभाग और तरुण पर्यावास विभाग , तथा उपविजेता दीपेंद्र दोरिया और धर्मेंद्र पांडे को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह, महिला सिंगल बैडमिंटन में विजेता ऊर्जा विभाग की भावना देशमुख और उपविजेता जिला पंचायत रायपुर की काजल श्रीवास को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन देवाशीष दास ने किया। सहयोगी के रूप में श्रीमती जगदीप बजाज और लोकेश वर्मा उपस्थित रहे। इंद्रावती भवन के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुनील उपाध्याय ने आभार प्रदर्शन करते हुए आगामी आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।
समारोह के दौरान रोशन धुरंधर, पूषण साहू,संजीत शर्मा,महेंद्र साहू,पी एल साहरा, के के ध्रुव,सोनाली तिड़के, आर बी तिवारी, शातेंद्र साहू अमित शर्मा, ब्रिनिशा एक्का, आकाश त्रिपाठी,मुकेश ध्रुव,सुरेश ढीढी,अनिल मालेकर,राजेश ठक्कर,ईश्वरी साहू, सुशील देशमुख, तेजस्वी साहू सहित भारी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


