ताजा खबर
यात्रियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
रायपुर, 6 फरवरी। डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव स्थित पुलिस सहायता केंद्र में बस संचालकों एवं एजेंट्स की एक बैठक ली गई।
बैठक में उन्हें यात्रियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा तथा बस स्टैंड परिसर में अनुशासन बनाए रखने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दे आगाह किया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी परिचालकों एवं ड्राइवरों को निर्देशित किया कि वे यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार रखें, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें। महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रात्रिकालीन यात्रा के समय विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया।
इसके साथ ही बस स्टैंड परिसर में अवैध गतिविधियों, नशाखोरी एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा यात्रियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था से ही नागरिकों का विश्वास मजबूत होगा और यात्रा सुगम एवं सुविधाजनक बनेगी।
एसीपी राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल ने भी बस संचालको एवं एजेंट से परस्पर संवाद कर सामंजस्य स्थापित कर समस्याओं के निराकरण की अपील की गई।


