ताजा खबर

उपभोक्ताओं के वाट्सएप नंबर पर अब बिजली बिल..
06-Feb-2026 9:10 PM
उपभोक्ताओं के वाट्सएप नंबर पर अब बिजली बिल..

राज्य पावर कंपनी की पहल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 फरवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत अब बिजली बिल व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा। यह जानकारी हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।

पावर कंपनी के मुताबिक उपभोक्ताओं को अपने व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर्ड कराने के लिए टोलफ्री नंबर 1912 पर डायल करना होगा। व्हाट्सएप मैसेज CSPDCL के ऑफिसियल वेरीफाइड आईडी से भेजा जाएगा, जिसमें अधिकृत ब्लूटिक लगी रहेगी।


अन्य पोस्ट