ताजा खबर
सड्डू में यह अवैध प्लाटिंग क्षेत्र है निगम ने लगाया बोर्ड
06-Feb-2026 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 फरवरी। जोन 9 नगर निवेश विभाग ने वार्ड 8 के सड्डू क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग स्थल पर जनहित में बोर्ड लगा लोगों को सजग किया है। 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में ईई शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, उप अभियंता आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में बोर्ड लगाया ।
बोर्ड में नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यह अवैध प्लाटिंग का भाग है. यहां और आसपास भवन निर्माण अनुज्ञा की स्वीकृति नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नहीं दी जाती है, यहां प्लाट की किसी भी प्रकार की प्लाट की खरीदी - बिक्री नही करें, अन्यथा की स्थिति में रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत धारा 292( ग ) के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जाएगी.
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


