ताजा खबर

महंत से मिले लखमा
06-Feb-2026 1:21 PM
महंत से मिले लखमा

बजट सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति के लिए कोर्ट जाएंगे

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर,6 फरवरी।
जेल से रिहाई के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत से मुलाकात की। चर्चा के दौरान लखमा ने विधानसभा के बजट सत्र में सदन की कार्रवाई में उपस्थित को लेकर भी सलाह मशविरा किया। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें विधिक कार्रवाई का सुझाव दिया है।

 आबकारी घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री लखमा साल भर से अधिक समय जेल में रहने के बाद दो दिन पहले रिहा हुए। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है।
 

 जमानत की अवधि में उन्हें प्रदेश से बाहर रहना होगा। लखमा आज नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत से मिलने पहुंचे,तो डॉ महंत ने उन्हें जमानत मिलने पर बधाई दी।

चर्चा के दौरान लखमा ने 23 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में उपस्थित को लेकर चर्चा की। इस पूरे मामले नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें विधिक कार्रवाई की सलाह दी।
लखमा जल्द कोर्ट में याचिका दायर करेंगे, और विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए अनुमति मांगेंगे। चर्चा के दौरान अकलतरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट