ताजा खबर

मुठभेड़ : एक जवान शहीद, तीन नक्सली ढेर
06-Feb-2026 1:07 PM
मुठभेड़ : एक जवान शहीद, तीन नक्सली ढेर

 एक जवान जख्मी
‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 6 फरवरी।
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए। गढ़चिरौली का एक जवान शहीद हो गया, वहीं एक अन्य जवान को भी गोली लगी है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शहीद जवान का नाम दीपक चिन्ना मडावी है। नक्सल मुठभेड़ के दौरान जवान को गोली लगी थी। हेलीकॉप्टर से उसे भामरागढ़ सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 उधर, ऑपरेशन में एक और जवान जोगा मड़ावी भी जख्मी हुआ है। उसे भी एयरलिफ्ट कर भामरागढ़ अस्पताल लाया गया, उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
उधर, नक्सल ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने दो पुरूष और एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है।
इस तरह पुलिस ने तीन नक्सलियों को ढेर किया। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 और एक एसएलआर हथियार समेत नक्सल सामग्री बरामद किया है।


अन्य पोस्ट