ताजा खबर

एक सप्ताह में 162 वारंटियों को भेजा गया जेल
05-Feb-2026 4:57 PM
 एक सप्ताह में 162 वारंटियों को भेजा गया जेल

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी  ।  विगत एक सप्ताह से थाना आज़ाद चौक , सरस्वती नगर , कबीर नगर , आमानाका ,पुरानी बस्ती ,डीडी नगर , टिकरापारा,  राजेंद्र नगर , और मुजगहन पुलिस ने पुराने फरार बदमाशों पर जारी  वारंट के तहत धरपकड़ अभियान चलाया।

अभियान  के दौरान चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं अन्य प्रकरणों में लम्बे समय से फरार चल रहे 162 को  जेल भेजा गया ।
➡️ थानावार की गई कार्यवाही -
 
थाना टिकरापारा - स्थायी वारंट - 18, गिरफ्तारी वारंट - 20
थाना कबीर नगर- स्थायी वारंट - 16, गिरफ्तारी वारंट - 01
थाना राजेंद्रनगर -  स्थायी वारंट - 10, गिरफ्तारी वारंट - 09
थाना डीडी नगर - स्थायी वारंट - 09, गिरफ्तारी वारंट - 06
थाना आमानाका- स्थायी वारंट - 09, गिरफ्तारी वारंट - 05
थाना आजाद चौक-  स्थायी वारंट - 07, गिरफ्तारी वारंट - 13
थाना पुरानी बस्ती -  स्थायी वारंट -03, गिरफ्तारी वारंट - 14
थाना सरस्वती नगर-  स्थायी वारंट - 01, गिरफ्तारी वारंट - 15
थाना मुजगहन -  स्थायी वारंट - 01, गिरफ्तारी वारंट - 05


अन्य पोस्ट