ताजा खबर
होटल-लाज, ढाबे, बार के सीसीटीवी कैमरे हमेशा आन रखने निर्देश
04-Feb-2026 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 फरवरी। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के नेतृत्व में होटल, ढाबा, लॉज एवं बार संचालकों की बैठक हुई।
बैठक में एडीसीपी आकाश मरकाम, एसीपी श्रीमती पूर्णिमा लामा की उपस्थिति रहीं। बैठक में खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी एवं खम्हारडीह क्षेत्र के समस्त होटल, ढाबा, लॉज एवं बार संचालक उपस्थित रहे।
श्री गुर्जर ने सभी संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं लाइसेंस शर्तों का कड़ाई से पालन करने, समय-सीमा का ध्यान रखने, अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने तथा अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही होटल एवं लॉज में ठहरने वाले ग्राहकों का विधिवत रिकॉर्ड संधारित करने, पहचान पत्रों की जांच, सीसीटीव्ही कैमरे हमेशा आन रखने, महिला एवं आम नागरिकों की सुरक्षा, नशे से संबंधित गतिविधियों पर सतर्कता तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने पर जोर दिया गया।
संचालकों को पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने, कानून-व्यवस्था में सहयोग करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


