ताजा खबर
अवंति विहार के बाद सेल्स टैक्स कालोनी में नल के पानी से कीड़े निकल रहे
04-Feb-2026 8:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 फरवरी। पिछले माह अंवति विहार के बाद आज सेल्स टैक्स कालोनी के पानी में भी कीड़े निकलने की शिकायत है। इस कालोनी में निगम के जल विभाग ऐ पाइप लाइन से जलापूर्ति की जाती है। बुधवार शाम रहवासियों ने नलों से आए पानी में लाल रंग के कीड़े आने की शिकायत की है।
इससे पहले पिछले दिनों अवंति विहार में भी नाली का गंदा पानी सप्लाई करने की शिकायत पर निगम ने पाइप लाइन सुधारा था । इससे पहले लोगों ने नहाने के लिए पानी उबालकर इस्तेमाल करने और पीने के लिए एक्वा वाटर करने की जानकारी दी थी।इसी तरह से सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी गंदे पानी की आपूर्ति से लोगों के बिमार पड़ने के मामले सामने आए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


