ताजा खबर
रायपुर, 4 फरवरी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने आज “महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन महिला आरोग्य विकास द्वारा किया गया । यह कार्यक्रम परम पूज्य एच.एच. श्री श्री श्री त्रिदंडी चिन्ना श्रीमन्नारायण रामानुज जीयर स्वामी जी की प्रेरणा से आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पुरंदर मिश्रा ने की।
कार्यक्रम का आयोजन बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर, में किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर की प्रारंभिक पहचान, स्त्री रोग, गर्भावस्था स्वास्थ्य, योग, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सा एवं योग विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा किया। इनमें
स्वामी रावेंद्र शुक्ला प्रमुख छत्तीसगढ़ विकास तरंगिणी
वरिष्ठ चिकित्सकों में
डॉ. के.बी. श्रीनिवास राव,
डॉ. अपेक्षा कोटांगले– वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ,
डॉ. शिल्पा पवार –
तथा डॉ. सुजाता – होम्योपैथी परामर्शदाता शामिल रही।
योग एवं जीवनशैली विशेषज्ञों के रूप में
सुश्री डेज़ी अग्रवाल (पतंजलि योगपीठ एवं भारतीय योग संस्थान),
सुश्री जयश्री
एवं सुश्री नम्रता दम्मानी – अंतरराष्ट्रीय प्रमाणित योग प्रशिक्षक एवं साउंड हीलर महिलाओं को प्राणायाम, ध्यान, श्वसन तकनीक एवं साउंड हीलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान कैंसर जागरूकता सत्र, स्त्री एवं मातृत्व स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन, योग–प्राणायाम के उपयोगी अभ्यास, तथा प्रश्न–उत्तर एवं परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया।


