ताजा खबर

प्रतिदिन 25 बकायादारों की दुकानें सील करेगा निगम, घरों के नल काटेगा
04-Feb-2026 7:20 PM
प्रतिदिन 25 बकायादारों की दुकानें सील करेगा निगम, घरों के नल काटेगा

अवकाश के दिनों में राजस्व वसूली शिविर लगाने

रायपुर, 4 फरवरी। निगम आयुक्त विश्वदीप उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू सहित सभी जोन कमिश्नरों, अभियंताओं, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। सभी जोनों की डिमांड एवं डिमांड के विरूद्ध वसूली  कम होने पर नाराजगी व्यक्त की ।

उन्होंने बड़े बकायादारों को चिन्हांकित करते हुए नियमानुसार अंतिम नोटिस उपरांत सील करने के निर्देश दिए। प्रतिदिन 25 बकायादारों की दुकानों में सील करने का लक्ष्य दिया 

आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा आवासीय परिसर में अंतिम नोटिस के प्रारूप में नल विच्छेद संबंधी बिंदु जोड़ने एवं भुगतान न किये जाने की दशा में नल विच्छेद की कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में केवल 2 माह ही शेष है एवं डिमांड के विरूद्ध केवल 30% भाग ही राजस्व अमले द्वारा वसूल किया गया है, अतः समस्त जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया गया कि फरवरी माह 2026 में डिमांड का 30% तथा शेष शत - प्रतिशत राजस्व वसूली अंतिम वित्तीय माह में की जाये।
साथ ही नगर निगम मुख्यालय से संचालित बाजार विभाग के डिमांड का भी अवलोकन किया गया.
अत्यंत कम वसूली होने की दशा में शत - प्रतिशत वसूली किये जाने संबंधी निर्देश दिए गए।  बड़े बकायादारों का नाम प्रदर्शित किये जाने हेतु फ्लैक्स बनायें जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में आयुक्त द्वारा शत- प्रतिशत वसूली हेतु प्रचार -प्रसार हेतु सार्वजनिक मुनादी किये जाने  निर्देशित किया गया।  अवकाश के दिनों में भी राजस्व अमले को राजस्व वसूली किये जाने के संबंध में निर्देशित दिया गया।

आयुक्त ने समस्त जोन कमिश्नरों को  प्रातः एवं सायंकाल में उद्यानों का निरीक्षण कर उचित रखरखाव किया जाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
भवन अनुज्ञा जारी किए जाने से पूर्व स्थल जाँच कर अवैध कालोनी का निरीक्षण एवं मार्गसंरचना हेतु गुगल मैप अनिवार्य रुप से संलग्न करने हेतु निर्देश दिए गए।


अन्य पोस्ट