ताजा खबर

भारत-अमेरिका 'ट्रेड डील' पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार से पूछे पांच सवाल
03-Feb-2026 10:37 AM
भारत-अमेरिका 'ट्रेड डील' पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार से पूछे पांच सवाल

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति की घोषणा को लेकर विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं.

कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "सीज़फ़ायर की तरह ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रंप की ओर से की गई. ये बताया गया कि 'मोदी की रिक्वेस्ट' पर ट्रेड डील की जा रही है."

इसके बाद पार्टी ने सवाल पूछे हैं-

  • ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के ऊपर टैरिफ़ और नॉन टैरिफ़ बैरियर 0% तक घटाएगा. मतलब आपने अमेरिका के लिए पूरा बाज़ार खोल दिया. इससे भारतीय इंडस्ट्री का ज़बरदस्त नुक़सान होगा. यहां के व्यापारी, यहां के किसान, सबका साथ छोड़ दिया आपने.
  • कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की बात है, आख़िर क्या सौदा हुआ है? हमारे किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है या उनका साथ भी छोड़ दिया गया है? हमारे किसानों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी?
  • ये भी कहा गया कि मोदी रूस से तेल नहीं खरीदेंगे, अमेरिका और वेनेज़ुएला से तेल खरीदेंगे. क्या ट्रेड डील में मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने पर राजी हुई है?
  • इसके अलावा अमेरिका से ज़्यादा सामान ख़रीदने की बात भी कही है. अगर ऐसा है तो 'मेक इन इंडिया' का क्या हुआ?
  • ट्रेड डील में किन बिंदुओं पर बात हुई, क्या तय हुआ, ये बात देश को जानने का हक़ है.
  • कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार को इस बारे में सारी जानकारी देश और संसद से साझा करनी चाहिए. (bbc.com/hindi)

अन्य पोस्ट