ताजा खबर

राजिम के गांव में दो समुदायों में हिसंक झड़प, आगजनी
01-Feb-2026 11:00 PM
राजिम के गांव में दो समुदायों में हिसंक झड़प, आगजनी

 कुछ जख्मी, कई हिरासत में लिए गए, तनाव

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 1 फरवरी।
राजिम के निकट एक गांव में रविवार की शाम दो समुदायों में हिसंक झड़प हो गई। कुछ घरों और गाड़ियों में आग  लगा दी गई है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गई, और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

एक सीनियर अफसर ने 'छत्तीसगढ़'से चर्चा में बताया कि घटना के बाद गांव पुलिस बल  तैनात कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है, और कोई जनहानि नहीं हुई है।
बताया गया कि घटना राजिम के दस किलोमीटर दूर स्थित दुंधकैया गांव की है। गांव एक समुदाय विशेष के व्यक्ति को जेल हुई थी, और जमानत पर रिहाई हुई, तो उसने अपने साथियों के साथ विरोधी पक्ष के लोगों से भिड़ गया। मामला सांप्रदायिक रंग ले लिया।  इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने एकत्रित होकर जवाब देना शुरू कर दिया। कुछ घरों और गाड़ियों में में आग  लगा दी ।

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। आईजी, गरियाबंद एसपी व अन्य अफसर पहुंच गए।‌ कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई लोग ज़ख़्मी भी हुए हैं। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

गौरतलब है कि आज ही राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत हुई है। इसके चलते पुलिस ने सुरक्षा के काफी इंतजाम किए हैं।


अन्य पोस्ट