ताजा खबर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार को केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं. इससे पहले निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे हैं.
बजट 2026 को लेकर पंकज चौधरी ने कहा, "पिछले 11 सालों से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो बजट पेश हुए, वे देश की जनता की आकांक्षाओं पर और देश को आगे बढ़ाने वाले बजट थे. आज का बजट जो पेश होगा, वो 2047 के विकसित भारत को ध्यान में रखकर आएगा."
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी. इसके साथ ही, सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के 10 बजट के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगी.
हालांकि, देसाई ने अपने अलग-अलग कार्यकाल में वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालने के दौरान 10 बजट पेश किए थे. वहीं सीतारमण लगातार बजट पेश करने के मामले में सबसे आगे रहेंगी. (bbc.com/hindi)


