ताजा खबर

महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनने के बाद ये बोलीं सुनेत्रा पवार
01-Feb-2026 8:46 AM
महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनने के बाद ये बोलीं सुनेत्रा पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली. वो महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम हैं.

पद संभालने के बाद सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "आदरणीय अजीत दादा ने पूरी ज़िंदगी किसानों, मज़दूरों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के लिए जीने का मंत्र दिया. आज, उनके विचारों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए और 'शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर' के विचारों को मानते हुए, मैं कर्तव्य की भावना के साथ डिप्टी सीएम के पद की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर रही हूं.”

उन्होंने कहा, “हालांकि दादा के असमय निधन से मेरे दिल पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, लेकिन उन्होंने जो कर्तव्य के प्रति वफ़ादारी, संघर्ष की ताकत और लोगों के प्रति कमिटमेंट सिखाया, वही मेरा सच्चा सहारा है. मैं उनके सपनों का एक न्यायपूर्ण, बराबर और विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए ईमानदारी से काम करती रहूंगी.”

सुनेत्रा पवार ने कहा, “इस मुश्किल समय में महाराष्ट्र के लोगों का प्यार भरा साथ ही मेरी ताकत है. अपने विश्वास के बल पर, मैं दादा के विचारों को आगे बढ़ाती रहूंगी और नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ती रहूंगी." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट