ताजा खबर
कांगो में खदान ढहने से 200 से अधिक लोगों की मौत
01-Feb-2026 8:45 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के उत्तरी हिस्से में स्थित रुबाया शहर में खदान के ढहने से 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.
कांगो में विद्रोही समूह के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.
उत्तरी किवु इलाके़ के विद्रोही गुट के गर्वनर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबरे मुइसा ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को बारिश के कारण यह खदान ढही है. उस समय मरने वालों की संख्या साफ़ नहीं थी.
जब यह हादसा हुआ उस समय, महिलाएं और बच्चे भी कोल्टन की माइनिंग कर रहे थे. यह एक ऐसा मिनरल है जिसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने में होता है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


