ताजा खबर

आयकर विभाग की छापेमारी के बाद निजी कंपनी के चेयरमैन की आत्महत्या मामले में एसआईटी का गठन
01-Feb-2026 9:34 AM
आयकर विभाग की छापेमारी के बाद निजी कंपनी के चेयरमैन की आत्महत्या मामले में एसआईटी का गठन

-इमरान क़ुरैशी

बेंगलुरु पुलिस ने बिल्डिंग डेवलपर सीजे रॉय की मौत की जांच के लिए जॉइंट कमिश्नर की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई है.

पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि जॉइंट कमिश्नर वमसी कृष्णा टीम का नेतृत्व करेंगे और डीसीपी (साउथ) लोकेश जगलासर चीफ़ इन्वेस्टिगेटिंग ऑफ़िसर होंगे.

केरल की कोच्चि यूनिट के इनकम टैक्स ऑफ़िसरों की छापेमारी के वक़्त पूछताछ के दौरान शुक्रवार दोपहर को कॉन्फिडेंट ग्रुप के ऑफ़िस में सीजे रॉय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

घटना के बाद अधिकारी उन्हें नज़दीक के अस्पताल लेकर गए और उसके बाद उन्हें एक बड़े प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

जॉइंट कमिश्नर वमसी कृष्णा और डीसीपी जगलसर नवंबर महीन में एटीएम वैन से दिनदहाड़े हुई 7.11 करोड़ रुपये की लूट के मामले को सुलझाने वाली टीम का नेतृत्व कर चुके हैं.

(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.) (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट