ताजा खबर

राजिम कुंभ के अवसर पर कल से 2 मेला स्पेशल ट्रेन
31-Jan-2026 8:15 PM
राजिम कुंभ  के अवसर पर कल से 2 मेला स्पेशल ट्रेन

रायपुर, 31 जनवरी। कल से शुरू होने वाले राजिम कुंभ मेला में रेलवे की यात्री सुविधाएं प्रगति पर हैं ।  1 से 15 फरवरी तक 02 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। 

08755  रायपुर - राजिम  मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना हो कर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर , 12.57  बजे मानिक चौरी , 13.20 बजे राजिम पहुचेगी । 

इसी तरह  08756 राजिम - रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 14.00 बजे  रवाना हो कर , 14.07 बजे  मानिक चौरी  , 14.14 बजे  अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री , 14.31 बजे  सी.बी.डी (पीएच)  , 14.43 बजे  मंदिर हसौद , 15:30 बजे  रायपुर पहुचेगी ।

गाड़ी संख्या 08757 /08758 रायपुर – राजिम- रायपुर  मेमू  मेला स्पेशल 

08757  रायपुर - राजिम  मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 14.30 बजे रवाना हो कर 14.48 बजे मंदिर हसौद, 14.49 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 15.09 बजे केंद्री, 15.23 बजे अभनपुर , 15.31  बजे मानिक चौरी , 16.00बजे राजिम पहुचेगी । 

इसी तरह  08758 राजिम - रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 20.30 बजे  रवाना हो कर , 20.37  बजे  मानिक चौरी , 20.44 बजे  अभनपुर, 20.52 बजे केंद्री, 21.00 बजे  सी.बी.डी (पीएच)  , 21.12 बजे  मंदिर हसौद , 22:00 बजे  रायपुर पहुचेगी ।


अन्य पोस्ट