ताजा खबर

घर में लाख रूपए कीमत के हुक्का, अन्य सामग्री स्टाक किया था, अशोक मदनी को गिरफ्तार
31-Jan-2026 8:23 PM
घर में लाख रूपए कीमत के हुक्का, अन्य सामग्री स्टाक किया था, अशोक मदनी को गिरफ्तार

रायपुर, 31 जनवरी। लाख रूपये कीमत के हुक्का एवं उसमें  उपयोगी अन्य प्रतिबंधित  सामग्री को  घर में स्टाक करने वाले अशोक मदनी को गिरफ्तार किया है।  वह इसके पहले भी इसी मामले में क‌ई बार गिरफ्तार किया जा चुका था।

 मुखबिर की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम ने खम्हारडीह के राजीव नगर के मकान में दबिश दी। जहां तलाशी लेने पर मकान में हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का रखा होना पाया गया। वहां रहने वाले अशोक मदनी वैध बिल और लाइसेंस नहीं दिखा सका।

 अशोक  को गिरफ्तार कर उससे हुक्का पॉट, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री  कीमत लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर धारा 4 क कोटपा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - अशोक मदनी 59  निवासी राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।


अन्य पोस्ट