ताजा खबर

3 से फिर शुरू होगा भाजपा का सहयोग केन्द्र
30-Jan-2026 10:37 PM
3 से फिर शुरू होगा भाजपा का सहयोग केन्द्र

स्वास्थ्य मंत्री मौजूद रहेंगे 

रायपुर, 30 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आगामी 3 फरवरी से सहयोग केंद्र पुनः शुरू होगा।

 3 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय रहेंगे। 4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी रहेंगे। प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आगामी 5 फरवरी को सहयोग केंद्र में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन के साथ उपस्थित रहेंगे। 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू उपस्थित रहेंगीं।


अन्य पोस्ट