ताजा खबर
भाजपा महिला पदाधिकारियों की बैठक
रायपुर, 30 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने राजनीतिक क्षेत्र में महिला नेतृत्व से और अधिक मुखर व सक्रिय भूमिका के निर्वहन का आग्रह किया है। श्री जम्वाल शुक्रवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मार्गदर्शन कर रहे थे।
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जम्वाल ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को पूर्ण करने के साथ-साथ केंद्र व प्रदेश सरकारों के कार्यक्रमों व योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में ज्यादा सक्रिय भूमिका के निर्वहन पर भी बल दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर एक परिचयात्मक बैठक रखी गई थी, जिसमें आगामी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश महामन्त्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय और महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी का भी सम्बोधन हुआ। बैठक में मोर्चा की प्रदेश महामंत्री द्वय शीतल नायक व फुलेश्वरी पैकरा सहित भाजपा महिला मोर्चा की सभी प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित थीं।


