ताजा खबर
आप पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल घायल
30-Jan-2026 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जनवरी। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोंडागांव–उमरकोट (ओडिशा) मार्ग पर कलेक्टर कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित नाका के पास हुआ। जायसवाल कोंडागांव जिले के किसान आंदोलन में शामिल होने आये हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तम जायसवाल अपने पड़ोसी बंटी शर्मा के साथ सड़क किनारे खड़े थे, तभी बिना लाइट के तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उत्तम जायसवाल के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
उन्हें जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


