ताजा खबर

यहां पढ़ें रायपुर में फरवरी का मौसम कैसा रहेगा
30-Jan-2026 7:53 PM
यहां पढ़ें रायपुर में फरवरी का मौसम कैसा रहेगा

रायपुर, 30 जनवरी। राजधानी जिले में फरवरी  का जलवायु लक्षण सामान्यतः जनवरी के समान ही होता है। उत्तरी भारत से होकर जाने वाले शीतकालीन विक्षोभों के प्रभाव से कभी-कभी आकाश बादलों से आच्छादित हो जाता है। तथा गर्जन एवं वर्षा होने की भी संभावना रहती है तथा कभी-कभी ओलावृष्टि के साथ मेघगर्जना भी होती है। शीतकाल की समाप्ति के साथ ही औसत न्यूनतम तापमान भी बढ़ता है। बहुत ही कम अवसरों पर न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है। कभी-कभी काफी मात्रा में वर्षा अंकित की गई है।

इस माह का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तथा औसत न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस होता है। इस माह की औसत वर्षा 16.3 मि.मी. है तथा वर्षा के दिनों की औसत संख्या 1.2 है। इस माह में सापेक्ष आर्दता 61% - 35% तक होती है।सतही हवाएं सामान्यतः शांत होती है जिनकी औसत गति लगभग 4.2 किमी प्रति घंटा होती है। इस माह में गर्जन होने वाले दिनों की औसत संख्या 0.4 है।

उपलब्ध मौसम रिकार्ड के आधार पर रायपुर का इस माह निम्नतम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस 9 फरवरी 1893 को और उच्चतम अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस 28 फरवरी 2009 को दर्ज किया गया।

24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 57.4 मि.मी. 4 फरवरी 1917 को दर्ज किया गया।
सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 118.9 मि.मी. सन 1901 को दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट