ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बीजापुर, 15 जनवरी। राज्य शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति के अंतर्गत 52 नक्सली कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़ते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
पुलिस के अनुसार, आज आत्मसमर्पण करने वालों में कुल 1.41 करोड़ रुपये के इनामी 52 कैडर शामिल हैं, जिनमें 21 महिलाएं और 31 पुरुष हैं। ये कैडर डीकेएसजेडसी, एओबी डिवीजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी से जुड़े रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत हुआ है। इस दौरान डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, कोबरा और केरिपु बल की संयुक्त भूमिका रही।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में डीव्हीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, डिवीजन एवं ब्यूरो पार्टी सदस्य, प्लाटून एवं एरिया कमेटी सदस्य, मिलिशिया प्लाटून कमांडर व सदस्य, पीएलजीए सदस्य तथा आरपीसी से जुड़े सीएनएम, डीएकेएमएस और जनताना सरकार अध्यक्ष शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर युलैण्डन यार्क, डीसी ऑप्स केरिपु बल कुलदीप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी की गई।
पुलिस के अनुसार, पुनर्वास प्रक्रिया के तहत आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक कैडर को तात्कालिक सहायता के रूप में 50,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। इनके पुनर्वास और पुनर्समावेशन से संबंधित विधिक प्रक्रिया जारी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बीजापुर जिले में 1 जनवरी 2024 से अब तक 876 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, 1126 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है और 223 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
इस अवसर पर बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अब भी संगठन से जुड़े हैं, वे हिंसा का रास्ता छोड़कर शासन की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौट सकते हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम-
1. लक्खू कारम उर्फ अनिल पिता गुट्टा उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद - माड़ डीविजन डीव्हीसीएम, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये।
2. लक्ष्मी माड़वी उर्फ रत्ना पति लिंगा उर्फ सन्नू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन पोटेनार कुडूडपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद -कंपनी न0 07 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये।
3. चिन्नी सोढी उर्फ शांति पिता हुंगा सोढी उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन कमलापुर पाउरगुड़ा थाना उसूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कंपनी न0 07 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये।
4. भीमा कारम पिता बुधरू कारम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-पश्चिम बस्तर डिवीजन पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
5. विष्णु मण्डावी उर्फ किरण उर्फ मोती पिता लच्छू मण्डावी उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन फरसनार पटेलपारा थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0, पद ओडि़शा राज्य स्टेट कमेटी पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
6. मोती कोरसा पिता सन्नू कोरसा उम्र 30 वर्ष उड़ीसा जाति मुरिया साकिन मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद एओबी अन्तर्गत पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
7. हुंगी कारम उर्फ अंजली पति लक्खू कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड डीविजन सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
8. आयतू हपका पिता सुकलू हपका उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन हल्लूर पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद पश्चिम बस्तर डिवीजन सदस्या(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
9. कमला भोगाम पिता आयतू भोगाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन भोगामगुड़ा नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
10. ललिता मुचाकी पति शंकर मुचाकी उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोरना पुजारीपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद नेशनल पार्क एरिया कमेटी सदस्या(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
11. गौरी कुडिय़म उर्फ गीता उर्फ अन्नू पिता गुण्डीराम कुडिय़म उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन तुमीरगुड़ा नयापारा थाना मद्देड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
12. बोदी हेमला उर्फ अनुशा पिता कोवा हेमला उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार स्कूलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद कोंटा एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
13. बाबू अंगनपल्ली उर्फ अनिल उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन तमलापल्ली स्कूलपारा थाना मद्देड जिला बीजापुर छ0ग0, पद मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
14. सुखराम कुडिय़म पिता गुट्टा कुडिय़म उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन कचीलवार तेलमपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
15. पण्डरू पोटाम पिता चमरू उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन पुसनार गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
16. लक्की ओयाम पिता सन्नू ओयाम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन बुडग़ीचेरू नयापारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर छ0ग0, पद जगरगुण्डा एरिया कमेटी सदस्या(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
17. मुन्ना पोडिय़म पिता मासो पोडिय़म उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल काकड़पारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद दक्षिण सब जोनल ब्यूरो पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
18. रत्तू ओयाम उर्फ रतन पिता पोरिया ओयाम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन पदमूर सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद पश्चिम बस्तर डिवीजन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
19. मंगली मिडिय़म पति मोटू मिडियम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन तुमनार ओयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद दक्षिण ब्यूरो कम्युनिकेशन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
20. मोटू मिडिय़म पिता कोसा मिडिय़म उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन तुमनार ओयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद दक्षिण ब्यूरो कम्युनिकेशन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
21. आयतू कारम पिता भीमा कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड डिवीजन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
22. कोपे माड़वी उर्फ सामो पिता कोया माड़वी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन जैगूर डोंगरपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड़ डिवीजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
23. हुंगी माड़वी पिता सोना माड़वी उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री मदूमपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड़ डिवीजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
24. मिटकी पुनेम उर्फ समीरा पिता लच्छू पुनेम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन पुसनार गोरगेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड़ डिवीजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
25. अंदो मिच्चा पिता डब्बा मिच्चा उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन अम्बेली बुधरूपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद प्लाटून न0 02 पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
26. सुकमन वेको पिता मूडो वेको उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरलापल्ली स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद प्लाटून न0 02 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
27. मोटी फरसीक पिता बुधू फरसीक उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कुरूष गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद प्लाटून न0 12 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
28. कोसा माड़वी उर्फ डुई पिता पीसो उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया साकिन दरभा काकड़पारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद जैगूर आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
29. चैतू कुंजाम उर्फ देवा पिता बैया उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन नीलमडग़ू थाना मद्देड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद पीलूर आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
30. मुडा माड़वी पिता भीमा माड़वी उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन गुज्जाकोंटा स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद गुज्जाकोंटा आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
31. सम्मैया तलाण्डी पिता चिन्ना तलाण्डी उम्र 34 वर्ष जाति गोंड साकिन एड़ापल्ली स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद एड़ापल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
32. हुंगा कर्मा पिता सुदरू कर्मा उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री मदूमपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद अण्ड्री आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
33. रमेश उद्दे पिता पाण्डू उद्दे उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन पल्?सेगुण्डेपुरी मंदिरपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर, पद चेरपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
34. बिक्का गोटा पिता हड़मा गोटा उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन पलसेगुण्डेपुरी मंदिरपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद चेरपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
35. भीमा माड़वी पिता सोमा माड़वी उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री मदूमपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद अण्ड्री आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
36. कोपे कड़ती पिता बुधरू कड़ती उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन चेरली कोकोडी़पारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
37. पण्डरू फरसा उर्फ बण्डे पिता मासा फरसा उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिंगुम स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद भैरमगढ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
38. मूडो पोयाम उर्फ अनिता पिता जगरा पोयाम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन अम्बेली पुरानापारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
39. पायके कोवासी पिता भीमा कोवासी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन हुर्रेनार थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
40. सोनी कारम पति भीमा कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
41. आयती कारम उर्फ पुनीता पति आयतू कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद भामरागढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
42. कमली माड़वी पिता गुड्डी माडवी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन पंगुड थाना मोदकपाल जिला बीजापुर छ0ग0, पद मद्देड़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
43. सम्मा तलाण्डी उम्र 30 वर्ष जाति गोंड साकिन एड़ापल्ली पटेलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद एडापल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
44. हड़मा कुहराम उर्फ वक्के पिता जोगा कुहराम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलमनेण्ड्रा गोटूमपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पद नेण्ड्रा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
45. राजेन्द्र कवासी उर्फ जोगा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन कचलारम थाना मद्देड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद गुज्जाकोंटा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
46. विनोद कुरसम पिता वंगा कुरसम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोकेरा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद चेरपल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
47. आयतू उईका पिता लखमू उईका उम्र 43 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दागेलूर पटेलपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर छ0ग0, पद पेद्दागेलूर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
48. बदरू कुरसम पिता नागा कुरसम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन सफीमरका स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद पील्?लूर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
49. कन्हैया गोटा उर्फ कन्ना पिता पेंटा गोटा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन जारागुड़ा स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद सेण्ड्रा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
50. मल्लेश कारम उर्फ भीमा पिता पाण्डू कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद अण्ड्री आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ''ए'' सेक्शन कमाण्डर
51. सुदेश उईका उर्फ मुन्ना पिता स्व. मंगलू उईका उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन चेरकंटी कोरसापारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद कडेनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ''बी'' सेक्शन कमाण्डर
52. गंगा वेट्टी पिता अंदा वेट्टी उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीनाचंदा पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद रासपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य।


