ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 10 जनवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच किमी 785/23–25 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए रिलीविंग गर्डरों की डी-लॉन्चिंग हेतु ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।
इस तकनीकी और आवश्यक कार्य के चलते रायपुर रेल डिवीजन अंतर्गत कुछ यात्री गाड़ियों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
इसके कारण 11 जनवरी को 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर, 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर तथा 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेंगीं।
इसी तरह 12 जनवरी 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर तथा 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर नहीं चलेगी।
इसके अलावा 11 जनवरी को 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर–गोंदिया के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। साथ ही 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के बजाय बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। गोंदिया–बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।


