ताजा खबर

ईपीएफ का लाभ एवं विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन
05-Jan-2026 6:57 PM
ईपीएफ का लाभ एवं विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी ।
 छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को नवा रायपुर स्थित ईएनसी आफिस में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने 

विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को ईपीएफ  का लाभ देने तथा विभाग की कार्यभारित/नियमित स्थापना में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर समायोजन  को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से विभागीय कार्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं. किंतु आज तक उन्हें EPF जैसी मूलभूत सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखा गया है। इसके साथ ही विभाग में अनेक स्वीकृत पद रिक्त होने के बावजूद अनुभवी एवं योग्य कर्मचारियों का समायोजन नहीं किया जा रहा है. जिससे कर्मचारियों में असंतोष और आर्थिक असुरक्षा बढ़ रही है।
कर्मचारियों ने यह भी बताया कि कार्यभारित/ नियमित स्थापना के पदों पर समायोजन न होने के कारण भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जबकि नियमों एवं न्यायालयीन निर्णयों के अनुसार पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए। प्रांतीय संयोजक  मनोज सोना, प्रांतीय सचिव श्री कुलेश्वर माहू, प्रांतीय सह-सचिव  रोहित कुमार साह, प्रांतीय सह-सचिव  विवेक रोकड़े, प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने  नेतृत्व किया।
छ.ग. क. संसा. वि. कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय संयोजक मनोज कुमार सोनी ने कहा कि  यदि शीघ्र उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो व आंदोलन करने को विवश होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की  होगी।


अन्य पोस्ट