ताजा खबर

भारतमाला घोटाला
29-Dec-2025 1:21 PM
भारतमाला घोटाला

 ईडी निष्पक्ष जांच करें तो क‌ई भाजपा नेताओं के नाम सामने आएंगे- बैज

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 29 दिसंबर । भारत माला मुआवजा घोटाले को लेकर ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज सुबह कहा कि ईडी इस घोटाले में छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर रही है‌ । ईडी  से पूछा कि बड़ी मछलियों पर क्यों नहीं कर रही। बैज ने कहा कि ईडी इसकी निष्पक्ष जांच करें तो क‌ई भाजपा नेताओं के नाम सामने आएंगे।

यहां बता दें कि इस घोटाले का खुलासा सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने किया था और उसके बाद सीएम विष्णु देव साय ने विधानसभा में ईओडब्ल्यू जांच की घोषणा की थी।

वहीं  डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जांच एजेंसियों पर आरोप लगाती है।


अन्य पोस्ट