ताजा खबर

बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर ने मोहम्मद यूनुस से की मुलाकात
29-Dec-2025 9:03 AM
बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर ने मोहम्मद यूनुस से की मुलाकात

बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर ने रविवार को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की है.

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और एविएशन में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बात की.

साथ ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए सांस्कृतिक, शैक्षिक और मेडिकल आदान-प्रदान बढ़ाने पर भी बात हुई है.

पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने बताया कि दोनों देशों के बीच पिछले साल की तुलना में व्यापार 20 प्रतिशत बढ़ा है.

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों का स्वागत किया है और सार्क सदस्य देशों के बीच ज्यादा मुलाकातों पर भी ज़ोर दिया है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट