ताजा खबर

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से 1 व्यक्ति की मौत
29-Dec-2025 8:52 AM
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से 1 व्यक्ति की मौत

बीबीसी तेलगू के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने से एक शख़्स की मौत हो गई.

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस की दो बोगियों में एलमंचिली रेलवे स्टेशन पर आग लग गई.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक़, आग लगने की सूचना रात 12:44 बजे मिली.

साउथ सेंट्रल रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा, "विजयवाड़ा डिवीजन के एलमंचिली रेलवे स्टेशन पर टाटानगर से एर्नाकुलम जाने वाली ट्रेन संख्या 18189 में आग लगने की घटना की सूचना मिली. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया."

रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

एलमंचिली: 7815909386
अनाकापल्ली: 7569305669
तुनी: 7815909479
सामलकोट: 7382629990
राजमंड्री: 088-32420541, 088-32420543
एलूरु: 7569305268
विजयवाड़ा: 0866-2575167

(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट