ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बीजापुर, 28 दिसंबर। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने दो आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया।
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के एफओबी कोप्पागुड़ा से सीआरपीएफ 199 वाहिनीं की टीम एफओबी पीडिय़ा क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकली थी। अभियान के दौरान पीडिय़ा कैम्प से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर निर्माणाधीन सड़क से करीब 50 मीटर दूर डिमाईनिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी मिले।
सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए केरिपु 199 वाहिनीं की बीडीडी टीम की सहायता से दोनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। बरामद आईईडी में से एक टिफिन बॉक्स में तथा दूसरा बीयर की बोतल में लगाया गया था। दोनों आईईडी प्रेशर मैकेनिज्म से लगाए गए थे।
सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। बीजापुर पुलिस एवं सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं।


