ताजा खबर

14 किलो गांजे के साथ नागपुर दुर्ग के दो गिरफ्तार
21-Dec-2025 10:06 PM
14 किलो गांजे के साथ नागपुर दुर्ग के दो गिरफ्तार

रायपुर, 21 दिसंबर।  देवेन्द्र नगर पुलिस ने त्रिमूर्ति नगर के पास 2 व्यक्तियों को लेकर 14 किलो से अधिक गांजे के साथ पकड़ा।  पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता अजय गड़पायले  39 पता-यषोधरा नगर आटोमेटिक चौक के पास ओम सांई तेल भण्डार थाना यषोधरा नागपुर , दुर्जन निषाद  31 पता- सुपेला भिलाई गदा चौक बल्लु यादव का मकान इंदिरा नगर थाना सुपेला  दुर्ग बताया। उनके पास लाल रंग के ट्रैवलर बैग में  14 किलो 357 ग्राम गांजा अलग अलग पैकेट में रखा था। पुलिस ने इस गांजे की कीमत 
7,17,850/- रूपये आंका है ।दोनों को धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

अन्य पोस्ट