ताजा खबर
रायपुर, 21 दिसंबर। दो दिन पहले रेव पार्टी मना रहे 22 युवक युवतियों पर कार्रवाई के बाद बीती रात नया रायपुर के ऐलसवेयर होटल में चल रही टेक्नो पार्टी में हंगामा बरपा। मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार राहुल गवली गैंग ने पार्टी में मौजूद शुभम लेखवानी के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान आरोपी लाठी और डंडों का इस्तेमाल करते हुए गाड़ियों को भी निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्टी का माहौल पहले तो सामान्य था, लेकिन अचानक कुछ लोग विवाद करने लगे और हिंसा भड़क गई। मारपीट और तोड़फोड़ की यह घटना इतनी भयानक थी कि वहां मौजूद लोग घबरा गए और भागने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के बाद शुभम लेखवानी और अन्य पार्टी में मौजूद लोगों ने मंदिर हसौद थाना में मामला दर्ज कराया।


