ताजा खबर
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में अभियुक्त क्रिश्चियन मिशेल ने रिहाई के आदेश पर क्या कहा?
21-Dec-2025 9:18 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में कथित तौर पर बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने रिहा करने के आदेश दिए हैं.
क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ने मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि भारत में कुछ अच्छे जज हैं. मैं बुहत भाग्यशाली हूं कि ऐसे जज हैं."
उन्होंने कहा," कोर्ट के आदेश से मैं संतुष्ट हूं. मुझे लगता है कि भारत का संविधान बहुत अच्छा है. मुझे उम्मीद है कि संविधान का पालन किया जाएगा."
हालांकि, वह सीबीआई के एक केस में हिरासत में ही बने रहेंगे.क्रिश्चियन मिशेल ने इस आधार पर बेल मांगी थी कि उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिलने वाली अधिकतम सज़ा (सात साल) काट ली है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


