ताजा खबर

यूनियन क्लब में निगम की सील खुलवाया एम‌आईसी सदस्य ने
20-Dec-2025 9:32 PM
यूनियन क्लब में निगम की सील खुलवाया एम‌आईसी सदस्य ने

रायपुर, 20 दिसंबर। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के हर बड़े  टैक्स बकाएदार पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पर निगम अमले ने आज यूनियन क्लब को सील किया। क्लब पर 1486739 रूपए बकाया है।

इस सूचना पर क्लब पहुंचे राजस्व विभाग के अध्यक्ष अवतार सिंह बागल ने 3 लाख रुपए जमा कराकर सील खुलवा दिया।

यूनियन क्लब पर बकाया वर्ष 2017-18 से 2025- 26 तक बकाया राशि 1486739 ₹ है ।  जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी  अमरनाथ साहू की उपस्थिति मे राजस्व टीम  ने सील किया था।

रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग के अध्यक्ष अवतार सिंह बागल की विशेष उपस्थिति में तत्काल 3,00,000/ रुपए का धनादेश दिए जाने पर सीलिंग खोली गई। 

 बकायादार यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरूचरण सिंह होरा का कहना है कि यूनियन क्लब  में किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि नहीं होती है,  अतः नियमानुसार टैक्स का रोपण करें,  जिसका वे इसी चालू माह पूरा भुगतान कर देंगे।


अन्य पोस्ट