ताजा खबर

धमतरी का तड़ीपार माना में लूट के बाद गिरफ्तार, 22 मामले दर्ज हैं
20-Dec-2025 8:44 PM
धमतरी का तड़ीपार माना में लूट के बाद गिरफ्तार, 22 मामले दर्ज हैं

रायपुर, 20 दिसंबर। हाइवा ड्राइवर के जेब से नगदी मोबाइल लूटने वाले हिस्ट्रशीटर सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक धमतरी कोतवाली से जिला बदर है।इसके विरूद्ध लगभग 02 दर्जन अपराध दर्ज हैं।
 
 गोपी साहू ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार कि 16 दिसम्बर को हाईवा सी जी 07 डी बी 8082 में राजिम की ओर रेत लेने जा रहा था। इसी दौरान माना बाईपास में हाईवा को साईड कर गोपी नीचे उतर रहा था। तभी मोटर सायकल में सवार 02 युवक आये और उसे पकडकर  गाली गलौच कर हाथ मुक्का और किसी धातु से मारपीट कर जेब में रखी नगदी रकम, मोबाईल फोन, हेड फोन, पर्स च हाईवा वाहन की चाबी को लूट कर फरार हो गए। इस रिपोर्ट पर माना पुलिस धारा 309(4) के तहत आरोपियों की तलाश रही थी। इसी दौरान मिली जानकारी  पर चेतन मण्डावी एवं हितेश कुमार साहु उर्फ हित्तु को पकड़  कड़ाई से पूछताछ करने दोनों ने घटना स्वीकार किया।  उनसे लूटा गया मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त किया गया। चेतन मण्डावी  कोतवाली धमतरी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरूद्ध जिला धमतरी के थाना कोतवाली में बलवा, लूट, मारपीट, जुआ एक्ट, आगजनी, आर्म्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के कुल 22 अपराध दर्ज है। 
 
गिरफ्तार आरोपी -
 
01. चेतन मण्डावी पिता विष्णु मण्डावी उम्र 24 वर्ष निवासी बनियापारा दुर्गा चौक धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी। हाल पता - शंकर गौवली का बाडा गोकुल नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
 
02. हितेश कुमार साहु उर्फ हित्तु पिता किशन लाल साहु उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 05 भाठापारा उतई थाना उतई जिला दुर्ग।

अन्य पोस्ट