ताजा खबर

युवराज सिंह और उर्वशी रौतेला समेत कई लोगों की संपत्ति ज़ब्त, सट्टेबाज़ी से जुड़ा है मामला
20-Dec-2025 9:28 AM
युवराज सिंह और उर्वशी रौतेला समेत कई लोगों की संपत्ति ज़ब्त, सट्टेबाज़ी से जुड़ा है मामला

ईडी ने सट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और एक्टर उर्वशी रौतेला, सोनू सूद और मिमी चक्रवर्ती की 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रॉविजनल तौर पर जब्त कर ली है.

इन लोगों के अलावा अंकुश हाज़रा और नेहा शर्मा की संपत्ति के ख़िलाफ़ भी यही कार्रवाई हुई है.

गैरक़ानूनी बेटिंग प्लेटफॉर्म 1XBet के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत इन लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई गई है.

अब तक इस मामले में कुल 19.07 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

ईडी के मुताबिक़ इससे पहले क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

ईडी ने चेतावनी दी है कि सट्टेबाजी और जुए से जुड़े प्लेटफॉर्म देश को आर्थिक नुक़सान पहुंचाते हैं. इनका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और दूसरी गैर क़ानूनी गतिविधियों के लिए होता है. इसलिए इनसे बच कर रहें. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट