ताजा खबर
अहमदाबाद, 19 दिसंबर। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा के आतिशी अर्धशतकों की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शुक्रवार को पांच विकेट पर 231 रन बनाये।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई भारतीय टीम के लिये पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने किया और पहले विकेट के लिये छठे ओवर में ही 63 रन जोड़े । कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला फिर खामोश रहा और वह सात गेंद में पांच रन ही बना सके ।
पंड्या ने 25 गेंद में 63 और वर्मा ने 42 गेंद में 73 रन बनाये ।
भारत पारी :
संजू सैमसन बो लिंडे 37
अभिषेक शर्मा का डिकॉक बो बॉश 34
तिलक वर्मा रन आउट 73
सूर्यकुमार यादव का मिलर बो बॉश 5
हार्दिक पंड्या का हेंडरिक्स बो बार्टमैन 63
शिवम दुबे नाबाद 10
जितेश शर्मा नाबाद 0
अतिरिक्त : नौ रन
योग : 20 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन
विकेट पतन : 1-63 , 2-97, 3-115, 4-220 , 5-227
गेंदबाजी :
एंगिडि 4 0 29 0
यानसेन 4 0 50 0
बार्टमैन 3 0 39 1
बॉश 3 0 44 2
फेरेरा 2 0 20 0
लिंडे 4 0 46 1
जारी
(भाषा)


