ताजा खबर

उप मुख्यमंत्री साव शहरी विकास मंत्रियों की भोपाल बैठक में होंगे शामिल
19-Dec-2025 7:57 PM
उप मुख्यमंत्री साव शहरी विकास मंत्रियों की भोपाल बैठक में होंगे शामिल

मिशन अमृत, स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, शहरी परिवहन और अंगीकार अभियान पर होगी चर्चा

रायपुर, 19 दिसम्बर। उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास  अरुण साव कल  भोपाल में आयोजित देश के उत्तर-मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे। इसमें उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भागीदारी करेंगे। बैठक में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा इन पांच राज्यों के बीच मिशन अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी परिवहन और अंगीकार अभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 का टूलकिट भी लॉन्च किया जाएगा।

श्री साव बैठक के लिए 20 दिसम्बर को सवेरे साढ़े आठ बजे रायपुर से शासकीय विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।  श्री साव बैठक की समाप्ति के बाद शाम पांच बजे भोपाल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सवा छह बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।


अन्य पोस्ट