ताजा खबर
न्यू ईयर के आयोजनों के लिए तैयार हो रही पुलिस, आईजी ने ली बैठक
19-Dec-2025 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 दिसंबर। आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने शुक्रवार को एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की उपस्थिति में जिले के सभी एएसपी सीएसपी डीएसपी और एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली । इसमें नव वर्ष की रात के आयोजनों के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
मिश्रा ने प्रभावी विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने के साथ ही आगामी नव वर्ष के मद्देनजर क्लब, बार एवं अन्य संस्थानों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान अनैतिक कार्य को रोकने व समय सीमा का विशेष ध्यान रखने तथा उपद्रवी एवं शरारती तत्वों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
नशा पर फोकस करते हुये किसी भी स्थिति में किसी प्रकार का कोई भी नशा बिक्री नहीं होने नशे से जुड़े आरोपियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वर्षान्त के मद्देनजर लंबित अपराध, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के साथ ही लंबे समय से लंबित शिकायत पत्रों का भी जल्द से जल्द निराकरण करने कहा गया।
यातायात व्यवस्था को सुगम व सुदृढ़ बनाते हुये और भी व्यवस्थित करने, जेल से रिहा होने वाले बदमाशों एवं अपराधियों के पूर्व रिकार्ड देखकर कार्यवाही करने, उभरते बदमाशों की नियमित चेकिंग करने के साथ ही समय- समय पर थाना में हाजिर कर कड़ी समझाईश देने के निर्देश दिये गये।
धान बिक्री रकम पर है चोर लुटेरों की
आईजी ने कहा कि वर्तमान समय में कृषकों द्वारा धान बिक्री कर रकम को बैंक से निकालकर ले जाने के दौरान आरोपियों द्वारा कृषकों को अपना निशाना बनाकर उनके साथ लूट, चोरी एवं उठाईगिरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। कृषकों के साथ किसी प्रकार की अपराधिक घटना घटित न हो इस हेतु प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


